Latest News Lifestyle
1 अगस्त से DTC बसों में पिंक टिकट व्यवस्था समाप्त, अब;पिंक सहेली NCMC कार्ड; से मिलेगा मुफ्त सफर


नई दिल्ली: दिल्ली में महिलाओं के लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से DTC बसों में पिंक टिकट की सुविधा बंद कर दी जाएगी। इसके बाद महिलाएं केवल 'पिंक सहेली NCMC कार्ड' के माध्यम से ही मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।

सरकार के अनुसार, इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मुफ्त यात्रा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और सुव्यवस्थित बनाना है। जिन महिलाओं के पास अभी तक पिंक सहेली NCMC कार्ड नहीं है, वे जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

दिल्ली सरकार ने बताया कि अब तक करीब 15 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। साथ ही, 1 अगस्त के बाद भी विभिन्न केंद्रों पर कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

सरकार ने महिलाओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना पिंक सहेली NCMC कार्ड बनवा लें, जिससे 1 अगस्त के बाद मुफ्त यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·