Latest News Lifestyle
17 जुलाई को युवाओं से मिलेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून आने की संभावना है। कांग्रेस इस दौरे को लेकर तेजी से तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी की प्राथमिकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए परेड ग्राउंड को चुनने की है, हालांकि अंतिम फैसला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही होगा।
कांग्रेस इस कार्यक्रम को 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को अपनी समस्याएं सीधे राहुल गांधी के सामने रखने का अवसर देना है। 

कार्यक्रम में पारंपरिक राजनीतिक भाषण के बजाय सवाल-जवाब और खुली चर्चा पर अधिक जोर रहेगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की कोर टीम देहरादून पहुंचकर आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, मंच और अन्य तैयारियों की समीक्षा कर रही है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ लगातार बैठकें भी की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
संवाद के दौरान शिक्षा, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, भर्ती में देरी, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस का लक्ष्य इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी का जून में प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया था। इस बार पार्टी चाहती है कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो और युवाओं से सीधा संवाद किया जा सके। फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम और आयोजन स्थल की अंतिम घोषणा का इंतजार है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·