Latest News Lifestyle
हिमाचल में मानसून का कहर, बारिश-भूस्खलन से 15 की मौत

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य में अब तक बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में बाढ़, पहाड़ी दरकने और सड़कें बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

किन्नौर जिले के लिप्पा क्षेत्र में तेज बारिश के बाद पेजर नाले में आई बाढ़ से मलबा जमा हो गया, जिससे गांव को जोड़ने वाला करीब 100 फीट लंबा बेली ब्रिज पानी में डूब गया। वहीं कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने के बाद आई भीषण बाढ़ में 10 छोटे पुल बह गए और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। विकासनगर में चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि टूटू क्षेत्र में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूल भी बंद रखे गए।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भारी बारिश के कारण 75 सड़कें बंद हैं, 29 बिजली ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं और पेयजल की पांच योजनाएं बाधित हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·