Latest News Lifestyle
हरदोई में युवक की पिटाई का VIDEO, 10 लोगों पर हमला करने का आरोप

हरदोई: जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक निकालने को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के साथ लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पकरी निवासी प्रभात दीक्षित गुरुवार दोपहर अपना खाली ट्रक निकाल रहे थे। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पास के एक विद्यालय परिसर में फंस गया। जब वह ट्रक निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी ग्राम बरसोहिया के करीब 10 लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान ट्रक का साइड का शीशा भी पथराव कर तोड़ दिया गया और जाते समय जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

News Image

नेपाल की बाढ़ के बाद भारत को खतरा, मंत्री ने हिमालय पर जताई चिंता

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद हिमालयी पर्यावरण और पड़ोसी देशों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ गई है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि हिमालय की पारिस्थितिकी की सुरक्षा भारत, नेपाल, चीन और भूटान के लिए बेहद जरूरी है।
BY Shirin ·