Latest News Lifestyle
Mahila  समृद्धि योजना: दिल्ली में कब और किन महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500? जानिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पूरी जानकारी


नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी महिला समृद्धि योजना को रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू किए जाने की तैयारी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, योजना की औपचारिक शुरुआत 28 अगस्त 2026 को हो सकती है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाएगी। 

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?


प्रस्तावित पात्रता के अनुसार योजना का लाभ उन महिलाओं को मिल सकता है जो:
दिल्ली की स्थायी निवासी हों।
आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक (अंतिम सरकारी अधिसूचना के अनुसार) हो।
सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता या सरकारी पेंशनधारक न हों। 

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आवेदन के लिए संभावित रूप से ये दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:
आधार कार्ड
आधार से लिंक बैंक खाता
दिल्ली में निवास का प्रमाण
आय से संबंधित विवरण/स्व-घोषणा
नाम, जन्मतिथि और अन्य पहचान संबंधी जानकारी
सरकार द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेज 



आवेदन कैसे होगा?
सरकार ऑनलाइन आवेदन पोर्टल तैयार कर चुकी है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया तभी शुरू होगी जब पात्रता के अंतिम नियमों को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद महिलाएं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगी और दस्तावेज अपलोड कर आवेदन कर पाएंगी। 

योजना का उद्देश्य
दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए बजट में ₹5,100 करोड़ का प्रावधान किया है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। फिलहाल सरकार ने अंतिम दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं, इसलिए पात्रता और दस्तावेजों में कुछ बदलाव संभव हैं। 


 

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·