Latest News Lifestyle
समस्तीपुर में गैंगवार, दो युवकों की गोली मारकर हत्या

बिहार के समस्तीपुर जिले के नामापुर गांव में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों को फोन करके मिलने के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

प्रभात चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जान बचाकर भाग रहे सन्नी कुमार को भी गोली लगी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

घटनास्थल से पुलिस ने कई खाली खोखे और लोडेड मैगजीन बरामद की हैं। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है और गैंगवार, आपसी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रभात चौधरी के खिलाफ पहले से हत्या, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·