Latest News Lifestyle
महिला डॉक्टर से मारपीट पर शिवसेना नेता ने दी सफाई

कल्याण-डोंबिवली के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे विवादों में आ गए हैं।

आरोपों पर सफाई देते हुए रमेश म्हात्रे ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर पर हमला नहीं किया। उनका दावा है कि उन्होंने केवल डॉक्टर के हाथ में मौजूद मोबाइल फोन पर हाथ मारा था क्योंकि उनकी शिकायत नहीं सुनी जा रही थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया और माफी भी नहीं मांगेंगे।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब एक गर्भवती महिला के परिजनों को बताया गया कि अस्पताल में NICU बेड उपलब्ध नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर नवजात को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ सकता है।

वायरल वीडियो में महिला डॉक्टर अपने मोबाइल का इस्तेमाल करती नजर आती हैं। इसी दौरान कथित तौर पर उनके हाथ पर वार किया जाता है, जिससे मोबाइल नीचे गिर जाता है। इसके बाद अस्पताल में हंगामा बढ़ जाता है।

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस केस दर्ज किया जा चुका है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के साथ-साथ पार्टी स्तर पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·