Latest News Lifestyle
एशिया कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 18 जून से होगा आगाज; बांग्लादेश करेगा मेजबानी



नई दिल्ली: एशिया कप 2027 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। टूर्नामेंट का आयोजन 18 जून से 4 जुलाई 2027 तक प्रस्तावित है। इस बार एशिया कप की मेजबानी बांग्लादेश करेगा और प्रतियोगिता वनडे (ODI) फॉर्मेट में खेली जाएगी। यह टूर्नामेंट 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मीरपुर समेत बांग्लादेश के तीन प्रमुख स्टेडियमों में खेले जाएंगे। हालांकि, मैचों का पूरा कार्यक्रम और टीमों का आधिकारिक शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। 

एशिया कप 2027 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर टीम के हिस्सा लेने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी, जिसे लेकर हमेशा खास उत्साह देखने को मिलता है। 
 

वनडे फॉर्मेट में होने वाला यह टूर्नामेंट सितंबर-अक्टूबर 2027 में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले टीमों के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का बड़ा मंच साबित होगा। 

 

 

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·