Latest News Lifestyle
यूपी चुनाव 2027: भाजपा ने तेज की तैयारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर



लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बढ़ाने और चुनावी रणनीति को धार देने पर विशेष ध्यान दे रहा है। हाल के संगठनात्मक कार्यक्रमों में नेताओं ने जिला, मंडल और बूथ स्तर पर नियमित बैठकों तथा जमीनी संपर्क अभियान को गति देने के निर्देश दिए हैं। 

पार्टी नेतृत्व ने यह भी संकेत दिया है कि आगामी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में संगठनात्मक कार्य, जनसंपर्क और प्रदर्शन जैसे मानकों को महत्व दिया जाएगा। इसके साथ ही 2022 में जिन सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों को हार मिली थी, वहां विशेष रणनीति बनाकर संगठन को मजबूत करने की योजना पर काम किया जा रहा है। 
भाजपा का दावा है कि वह विकास कार्यों और संगठन की मजबूती के आधार पर 2027 का चुनाव लड़ेगी, जबकि विपक्ष भी अपनी रणनीति तैयार कर रहा है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। 


नितिन नवीन का 4–5 जुलाई 2026 का उत्तर प्रदेश दौरा भाजपा के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उनके कार्यक्रम के मुख्य बिंदु रहे:
लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। 

उन्होंने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। 

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, नियमित संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ताओं के जनसंपर्क अभियान पर विशेष जोर दिया। 

एनडीए सहयोगी दलों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। 

अपने संबोधन में नितिन नवीन ने दावा किया कि भाजपा 2027 के चुनाव की तैयारी पूरे संगठनात्मक बल के साथ कर रही है। 

लखनऊ आगमन के बाद रोड शो हुआ इसके साथ ही लालबाग में स्थित शर्मा जी की चाय बन्द मस्का का आनंद लिया गया। तस्वीरें शोसल मीडिया पर वायरल हैं 
 

News Image

पूर्वांचल में बदली धान रोपाई की तस्वीर, ₹250 तक पहुंची मजदूरी, नाश्ते में समोसा-जलेबी की बढ़ी मांग

  • यूपी के गांवों में बदली धान रोपाई की तस्वीर, बढ़ी मजदूरी और बदली महिलाओं की पसंद
BY Himanshu Dubey ·
News Image

नेपाल ने भारतीय ₹200 और नए ₹500 के नोटों को दी मंजूरी, 25,000 रुपये तक ले जाने की अनुमति

  • नए नियमों के अनुसार, भारतीय और नेपाली नागरिक प्रति व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 तक की राशि इन नोटों के रूप में अपने साथ ले जा सकेंगे।
BY Himanshu Dubey ·