Latest News Lifestyle
पाकिस्तान पर भारत का बड़ा वार, जैश-लश्कर समेत 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकवादी

भारत सरकार ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 23 व्यक्तियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ये सभी व्यक्ति प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) तथा कुछ मामलों में अल-कायदा और आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं। इन पर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की भर्ती, सीमा पार घुसपैठ, प्रशिक्षण, ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने और आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप हैं।

सरकार के मुताबिक, सूची में शामिल तीन व्यक्ति लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के करीबी सहयोगी हैं। वहीं कुछ नाम 2016 के नगरोटा सेना कैंप हमले और 2018 के सुंजवान सैन्य स्टेशन पर हुए आतंकी हमले से भी जुड़े बताए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद UAPA के तहत घोषित व्यक्तिगत आतंकवादियों की कुल संख्या बढ़कर 80 हो गई है। इन नामों को सूची में शामिल किए जाने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को उनकी संपत्ति जब्त करने, फंडिंग रोकने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार मिलेगा।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·