Latest News Lifestyle
सीमा पार आतंकवाद पर भारत-जापान का सख्त रुख, पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

भारत और जापान ने पाकिस्तान से होने वाले सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त रूप से कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य समर्थित आतंकी ठिकानों, सुरक्षित पनाहगाहों और आतंक वित्तपोषण नेटवर्क के खिलाफ तत्काल वैश्विक कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाईची के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट की कड़ी निंदा की। उन्होंने हमलों की साजिश रचने, उन्हें अंजाम देने और आर्थिक सहायता देने वालों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

भारत और जापान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM), अल-कायदा और आईएसआईएस के खिलाफ समन्वित वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया। दोनों देशों ने आतंकी ठिकानों को समाप्त करने, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकियों की सीमा-पार आवाजाही पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके अलावा दोनों नेताओं ने ईस्ट चाइना सी और साउथ चाइना सी में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और बलपूर्वक या दबाव बनाकर यथास्थिति बदलने के किसी भी प्रयास का विरोध करते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्री आवागमन की स्वतंत्रता का समर्थन दोहराया।

News Image

12 घंटे में चमका जंतर-मंतर, हटे 60 टन कचरे के निशान

  • जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने रिकॉर्ड 12 घंटे के भीतर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 60 मीट्रिक टन से अधिक कचरा हटाया गया, सड़कों की धुलाई की गई, दीवारों पर लिखे गए नारों को मिटाया गया और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत की गई।
BY Shirin ·