Latest News Lifestyle
तमिलनाडु में सियासी घमासान, TVK विधायक को 35 करोड़ के ऑफर मामले में DMK नेता के भाई पर केस

तमिलनाडु की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। राज्य पुलिस ने पूर्व डीएमके मंत्री और कोयंबटूर साउथ से विधायक वी. सेंथिल बालाजी के भाई अशोक कुमार के खिलाफ कथित तौर पर TVK के एक विधायक को पार्टी छोड़ने के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई TVK विधायक एन. इलैयाराजा की शिकायत और पहले से चल रही जांच के आधार पर की गई है। विधायक ने आरोप लगाया था कि उन्हें कई बार सत्तारूढ़ पार्टी छोड़ने के बदले बड़ी रकम और अन्य प्रलोभन दिए गए, साथ ही दबाव भी बनाया गया।

पुलिस ने इससे पहले इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने चेन्नई में अशोक कुमार से मुलाकात की थी और उनके निर्देश पर विधायक से संपर्क किया गया था।

जांच एजेंसियां अब कथित बैठकों, कॉल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं। पुलिस ने अशोक कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में TVK ने कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई थी। विपक्षी डीएमके लगातार सरकार के बहुमत पर सवाल उठाती रही है और राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·