Latest News Lifestyle
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पंजाब और दिल्ली से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर राजधानी में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रचने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल सहित दो विदेशी पिस्टल, नौ कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों का संपर्क पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर शाहजाद भट्टी से था, जो ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी कराने का नेटवर्क संचालित करता था।

स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी और खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली और पंजाब में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। सबसे पहले पंजाब के अमृतसर से शुभदीप सिंह उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि, साजन सिंह उर्फ हनी और गगनप्रीत को भी गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि गगनप्रीत कथित तौर पर दिल्ली के पुलिस थानों, पुलिस पिकेट्स और प्रमुख धार्मिक स्थलों की रेकी कर चुका था। आरोप है कि वह इन स्थानों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेज रहा था और उसे राजधानी में फायरिंग कर दहशत फैलाने का टास्क भी सौंपा गया था।

फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों के नेटवर्क, फंडिंग और संभावित अन्य सहयोगियों की भी जांच कर रही हैं।

News Image

12 घंटे में चमका जंतर-मंतर, हटे 60 टन कचरे के निशान

  • जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने रिकॉर्ड 12 घंटे के भीतर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 60 मीट्रिक टन से अधिक कचरा हटाया गया, सड़कों की धुलाई की गई, दीवारों पर लिखे गए नारों को मिटाया गया और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत की गई।
BY Shirin ·