Latest News Lifestyle
बेंगलुरु की पत्थर खदान में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मादापट्टना इलाके में गुरुवार सुबह एक पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान अचानक एक विशाल चट्टान ढह गई, जिसकी चपेट में आने से बिहार के सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय खदान में करीब 18 मजदूर पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगभग 40 फीट ऊंचाई से चट्टान अचानक खिसककर मजदूरों पर गिर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मलबे के नीचे कोई अन्य मजदूर फंसा न हो।

पुलिस ने बताया कि मृतक सभी मजदूर बिहार के निवासी थे और दिहाड़ी पर स्टोन क्रशर साइट में काम करते थे। प्रशासन मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा प्राकृतिक कारणों से हुआ या खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही इसकी वजह बनी।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·