Latest News Lifestyle
GST कलेक्शन में शानदार बढ़ोतरी: जून में 13.9% उछाल, ₹1.94 लाख करोड़ के पार पहुंचा राजस्व


नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में सकल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सालाना आधार पर GST संग्रह 13.9 प्रतिशत बढ़कर ₹1,94,812 करोड़ पहुंच गया, जबकि जून 2025 में यह ₹1,71,105 करोड़ था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल सकल GST संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (CGST) से ₹37,376 करोड़, राज्य जीएसटी (SGST) से ₹45,116 करोड़ और एकीकृत जीएसटी (IGST) से ₹1,12,320 करोड़ का योगदान रहा। IGST में आयात पर वसूले गए ₹60,038 करोड़ भी शामिल हैं।

GST रिफंड में भी 29.1% की बढ़ोतरी
जून 2026 में GST रिफंड में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान ₹32,436 करोड़ का रिफंड जारी किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹25,121 करोड़ की तुलना में 29.1 प्रतिशत अधिक है।
रिफंड की राशि घटाने के बाद जून 2026 का शुद्ध GST कलेक्शन ₹1,62,377 करोड़ रहा। जून 2025 में यह ₹1,45,984 करोड़ था। इस तरह शुद्ध GST संग्रह में 11.2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि GST संग्रह में लगातार बढ़ोतरी देश में आर्थिक गतिविधियों, बेहतर टैक्स अनुपालन और प्रभावी कर प्रशासन का संकेत है। वहीं, रिफंड में तेजी से निर्यातकों और कारोबारियों को समय पर राहत मिलने की भी पुष्टि होती है।

News Image

पूर्वांचल में बदली धान रोपाई की तस्वीर, ₹250 तक पहुंची मजदूरी, नाश्ते में समोसा-जलेबी की बढ़ी मांग

  • यूपी के गांवों में बदली धान रोपाई की तस्वीर, बढ़ी मजदूरी और बदली महिलाओं की पसंद
BY Himanshu Dubey ·
News Image

नेपाल ने भारतीय ₹200 और नए ₹500 के नोटों को दी मंजूरी, 25,000 रुपये तक ले जाने की अनुमति

  • नए नियमों के अनुसार, भारतीय और नेपाली नागरिक प्रति व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 तक की राशि इन नोटों के रूप में अपने साथ ले जा सकेंगे।
BY Himanshu Dubey ·