Latest News Lifestyle
1 जुलाई से बदल गए कई बड़े नियम: गैस सिलेंडर सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट सफर पर भारी जुर्माना

1 जुलाई से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों, यात्रियों, वाहन मालिकों और कारोबारियों पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में राहत मिली है, वहीं पासपोर्ट फीस, नई कारों की कीमत और बिना टिकट ट्रेन यात्रा पर जुर्माना बढ़ा दिया गया है।

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में औसतन 180 रुपये तक की कटौती की है। दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,930 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में प्रतिदिन 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा भी समाप्त कर दी है, जिससे बड़े उपभोक्ताओं और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत मिलेगी।

पासपोर्ट सेवाओं की फीस में 14 साल बाद बढ़ोतरी की गई है। सामान्य 36 पेज के पासपोर्ट की फीस अब 1,500 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये हो गई है, जबकि तत्काल और 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस में भी वृद्धि की गई है।

रेल मंत्रालय ने बिना टिकट यात्रा पर लगने वाले न्यूनतम जुर्माने को 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। अब बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों को किराए के साथ कम से कम 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।

UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट कराने की सेवा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त कर दी है। पहले इसके लिए 75 रुपये शुल्क लिया जाता था।

सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है, जिससे आने वाले समय में हवाई यात्रा के किराए में राहत मिलने की संभावना है।

इसके अलावा, कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1 जुलाई से अपनी कारों की कीमतों में 1.5 से 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे नई कार खरीदना पहले के मुकाबले महंगा हो गया है।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·