Latest News Lifestyle
डिपोर्टेशन विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें, घाना पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप

मानवाधिकार संगठनों ने पश्चिम अफ्रीका की सर्वोच्च अदालत में घाना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि घाना ने अमेरिका की थर्ड कंट्री डिपोर्टेशन नीति के तहत उन प्रवासियों को उनके मूल देशों में वापस भेजने में सहयोग किया जिन्हें अमेरिकी अदालतें पहले ही असुरक्षित मान चुकी थीं।

शिकायत के अनुसार सितंबर से अब तक कम से कम 60 लोगों को अमेरिका से घाना भेजा गया था। इनमें से 27 लोगों की ओर से यह याचिका दायर की गई है। इन प्रवासियों का कहना है कि उन्हें अमेरिका में कानूनी सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन घाना पहुंचने के कुछ ही घंटों या दिनों के भीतर उन्हें उनके मूल देशों में भेज दिया गया जहां उन्हें उत्पीड़न या हिंसा का खतरा था।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि घाना ने क्षेत्रीय और घरेलू कानूनों का उल्लंघन करते हुए असुरक्षित देशों में निर्वासन की प्रक्रिया को आसान बनाया। याचिका में घाना और अमेरिका के बीच हुए समझौते को सार्वजनिक करने तथा भविष्य में ऐसे निर्वासन पर रोक लगाने की मांग की गई है।

मानवाधिकार समूहों ने प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए कम से कम एक लाख डॉलर मुआवजे और अन्य कानूनी राहत की भी मांग की है।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·