Latest News Lifestyle
एल नीनो से कमजोर पड़ा मानसून जून बना 100 साल का तीसरा सबसे सूखा महीना

प्रशांत महासागर में सक्रिय एल नीनो का असर इस वर्ष भारत के मानसून पर साफ दिखाई दे रहा है। जून महीने के अंत तक देशभर में सामान्य से 42 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है जिससे यह पिछले 100 वर्षों का तीसरा सबसे सूखा जून बन गया है।

मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक देशभर में औसतन 92.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सामान्य वर्षा 157.7 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। यदि अंतिम दिन कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई तो कुल वर्षा लगभग 100 मिलीमीटर तक ही पहुंचने की संभावना है।

मौसम रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 100 वर्षों में जून इससे कम केवल 2009 और 2014 में ही बारिश दर्ज की गई थी। इस बार सबसे अधिक कमी मध्य भारत में 54 प्रतिशत रही जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 41 प्रतिशत उत्तर पश्चिम भारत में 30 प्रतिशत और दक्षिण भारत में 28 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि एल नीनो के कारण प्रशांत महासागर का तापमान बढ़ने से मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ रही हैं जिसका सीधा असर भारत में बारिश पर दिखाई दे रहा है।

हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि जुलाई के पहले सप्ताह से मध्य भारत सहित देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय होगा और अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·