Latest News Lifestyle
सोपोर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन आतंकियों का बंकर ध्वस्त भारी हथियार और विस्फोटक बरामद

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सेना जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक पुराने बंकरनुमा ठिकाने का पता चला। बंकर की तलाशी और खुदाई के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में हथियार गोला बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बरामद हथियारों से संकेत मिलता है कि आतंकी किसी बड़े हमले की तैयारी में थे लेकिन समय रहते अभियान चलाकर उनकी साजिश को विफल कर दिया गया।

कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया है जबकि फॉरेंसिक टीम बरामद हथियारों और विस्फोटकों की जांच कर रही है ताकि इनके स्रोत और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पिछले एक महीने में सोपोर क्षेत्र में यह चौथी बड़ी बरामदगी है। अधिकारियों ने इसे घाटी में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑलआउट की महत्वपूर्ण सफलता बताया है। स्थानीय लोगों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की गई है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·