Latest News Lifestyle
श्रीखंड महादेव यात्रा-2026 अगले आदेश तक स्थगित, प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लिया बड़ा फैसला



कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: विश्व प्रसिद्ध श्रीखंड महादेव यात्रा-2026 को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। कुल्लू जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।


प्रशासन के अनुसार, संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा किए गए विस्तृत सर्वेक्षण में भीमद्वारी से पार्वती बाग तक का मार्ग अत्यंत जोखिमपूर्ण पाया गया है। रिपोर्ट में लगातार हो रहे भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, गिरती चट्टानों तथा फिसलन भरे रास्तों के कारण यात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए असुरक्षित बताया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही, दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य संचालित करना भी बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।

इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और यात्रा शुरू करने या मार्ग में जाने से बचें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम और मार्ग की स्थिति में सुधार होने के बाद यात्रा को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा, जिसकी सूचना आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·