Latest News Lifestyle
मनरेगा का नया अवतार जी रामजी 1 जुलाई से लागू होगी योजना 100 की जगह 125 दिन मिलेगा रोजगार

केंद्र सरकार 1 जुलाई 2026 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा की जगह विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण VB G RAM G कानून लागू करने जा रही है। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस नई व्यवस्था के लिए केंद्र और राज्यों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शिवराज सिंह चौहान के अनुसार नई योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को अब 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों सरपंचों और स्थानीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और अधिकांश राज्यों ने योजना को अधिसूचित भी कर दिया है।

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026 27 के लिए इस योजना के लिए 95692 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है जबकि राज्यों के योगदान सहित कुल खर्च 151 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।

मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था में जल संरक्षण वर्षा जल संचयन और ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि कम बारिश की स्थिति में भी खेती और पेयजल की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए 111 संवेदनशील जिलों की पहचान की गई है जबकि 300 से अधिक जिलों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर नई योजना के तहत अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी भी मजदूर को रोजगार से वंचित न रहना पड़े।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·