Latest News Lifestyle
बरेली में देश की पहली आधुनिक गोशाला का निर्माण शुरू 1000 से ज्यादा गोवंश को मिलेगा आश्रय

उत्तर प्रदेश के बरेली में छावनी परिषद ने ठिरिया रोड पर देश की पहली आधुनिक गोशाला के निर्माण की शुरुआत कर दी है। इस परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसमें 1000 से अधिक गोवंश को आश्रय देने की व्यवस्था होगी।

गोशाला का भूमि पूजन प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सांसद छत्रपाल गंगवार कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और छावनी परिषद की सीईओ डॉ तनु जैन ने किया।

अधिकारियों के अनुसार इस आधुनिक गोशाला का उद्देश्य बेसहारा पशुओं का संरक्षण उन्नत नस्ल के गोवंश का संवर्धन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गोशाला को आधुनिक डिजाइन के साथ विकसित किया जाएगा जहां पशुओं के लिए स्वच्छ सुरक्षित और तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

छावनी परिषद का कहना है कि परियोजना में पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन प्रणाली अपनाई जाएगी ताकि पशुओं की देखभाल बेहतर तरीके से की जा सके और गो संरक्षण को नई दिशा मिल सके।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·