Latest News Lifestyle
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव, ईरान अमेरिका MoU के अनुच्छेद 5 पर आमने सामने

ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए समझौते के अनुच्छेद 5 को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर इस प्रावधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है जिसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और बढ़ गया है।

17 जून को हुए अंतरिम समझौते के अनुच्छेद 5 के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य को वाणिज्यिक जहाजों के लिए फिर से खोलना और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तय किया गया था। इसमें ईरान को 60 दिनों तक फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

तनाव तब बढ़ा जब एक व्यापारी जहाज पर हमला हुआ जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई की। दोनों देशों ने एक दूसरे पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ईरान का कहना है कि जलडमरूमध्य की सुरक्षा और संचालन उसकी जिम्मेदारी है जबकि अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने जहाजों पर हमले कर समझौते का उल्लंघन किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद अभी भी बने हुए हैं और इसका असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा समुद्री व्यापार पर पड़ सकता है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·