Latest News Lifestyle
रेलवे में तकनीशियन के 6557 पदों पर भर्ती 30 जून से आवेदन शुरू

भारतीय रेलवे ने तकनीशियन के कुल 6557 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 रात 1159 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के तहत तकनीशियन ग्रेड वन सिग्नल के 323 पद और तकनीशियन ग्रेड थ्री के 6234 पद भरे जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आरआरबी प्रयागराज में कुल 162 पद निर्धारित किए गए हैं।

प्रयागराज क्षेत्र में इंजीनियरिंग विभाग के 68 मैकेनिकल के 41 सिग्नल एवं टेलीकॉम के 22 इलेक्ट्रिकल के 15 और स्टोर विभाग के 16 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

तकनीशियन ग्रेड वन के लिए प्रारंभिक मूल वेतन 29200 रुपये और आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। तकनीशियन ग्रेड थ्री के लिए प्रारंभिक वेतन 19900 रुपये होगा और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।

उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

News Image

12 घंटे में चमका जंतर-मंतर, हटे 60 टन कचरे के निशान

  • जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने रिकॉर्ड 12 घंटे के भीतर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 60 मीट्रिक टन से अधिक कचरा हटाया गया, सड़कों की धुलाई की गई, दीवारों पर लिखे गए नारों को मिटाया गया और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत की गई।
BY Shirin ·