Latest News Lifestyle
ओडिशा की नई किताबों में 1,678 गलतियां, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, न्यूटन को महान पायलट बताया;


ओडिशाः सरकारी स्कूलों की नई पाठ्यपुस्तकों में बड़ी संख्या में गलतियां मिलने के बाद राज्य की शिक्षा व्यवस्था विवादों में आ गई है। कक्षा 1 से 8 तक की नई किताबों में कुल 1,678 त्रुटियां सामने आई हैं। इन गलतियों के उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिक्षकों ने किताबों में कई तथ्यात्मक और चित्र संबंधी गलतियों की शिकायत की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे चौंकाने वाली गलती यह है कि महान वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन को किताब में वैज्ञानिक की जगह "महान पायलट" बताया गया है।

इसके अलावा कई ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीरें भी गलत नामों के साथ प्रकाशित की गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा की तस्वीर को ओडिशा विधानसभा बताया गया है। वहीं, हंपी मंदिर परिसर की तस्वीर को कोणार्क के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के रूप में छापा गया है।

इन गंभीर त्रुटियों के सामने आने के बाद अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऐसी गलतियां बच्चों की पढ़ाई और सामान्य ज्ञान पर गलत असर डाल सकती हैं। विपक्ष ने भी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी गलतियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए किताबों की जांच और संपादन की व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·