Latest News Lifestyle
सोनीपत में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित

हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जेबीटी शिक्षक एवं बूथ लेवल अधिकारी मुकेश अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि मुकेश अरोड़ा गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 24 में बीएलओ के रूप में नियुक्त थे लेकिन जांच के दौरान उनके कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि वह चुनावी ड्यूटी के दौरान अधिकांश समय अनुपस्थित रहे जिससे मतदाता सूची की शुद्धता विश्वसनीयता और निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका बनी।

उपायुक्त ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के उप निदेशक को संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने और उसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत घणघस ने बताया कि निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·