Latest News Lifestyle
अगले साल भारत दौरे पर आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया एलान

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं उन्होंने बताया कि ट्रंप प्रशासन इस यात्रा की तैयारियों में जुटा है और वे स्वयं भी इस साल के अंत में भारत आकर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे

रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं और दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं उन्होंने भारत को अमेरिका का सबसे करीबी सहयोगी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध दोनों देशों की साझेदारी को नई मजबूती दे रहे हैं

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि क्वाड देशों की बैठक को लेकर भी जल्द आगे की बातचीत हो सकती है और रक्षा प्रौद्योगिकी निवेश तथा हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाया जाएगा

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले फरवरी 2020 में भारत का दौरा किया था जब उन्होंने अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी दोनों देशों के संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं और भविष्य में व्यापार रक्षा निवेश तथा नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत किया जाएगा

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·