Latest News Lifestyle
OTT पर रिलीज हुई राजा शिवाजी अब इस प्लेटफॉर्म पर देखें रितेश देशमुख की फिल्म

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी अब ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी अब यह फिल्म 26 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है

फिल्म महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन संघर्ष और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह राजमाता जीजाबाई के संस्कारों और मार्गदर्शन ने शिवाजी को एक महान शासक बनने की प्रेरणा दी

फिल्म में शिवाजी महाराज द्वारा किलों पर विजय अपनी सेना का संगठन मुगल साम्राज्य और आदिलशाही सल्तनत के खिलाफ रणनीतिक युद्धों तथा अफजल खान के साथ हुए ऐतिहासिक मुकाबले को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है

रितेश देशमुख फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं जबकि जेनेलिया देशमुख साईबाई के किरदार में नजर आती हैं इसके अलावा विद्या बालन संजय दत्त अभिषेक बच्चन भाग्यश्री फरदीन खान महेश मांजरेकर सचिन खेडेकर अमोल गुप्ते बोमन ईरानी और जितेंद्र जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं फिल्म में सलमान खान का विशेष कैमियो भी शामिल है

वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख जल्द ही कॉमेडी फिल्म धमाल 4 में अजय देवगन अरशद वारसी रवि किशन संजीदा शेख जावेद जाफरी ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा के साथ नजर आएंगे
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·