Latest News Lifestyle
राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन, 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज



अयोध्या: राम मंदिर दान राशि में कथित अनियमितताओं के मामले में पहली बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर अयोध्या थाने में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 306, 316(5) और 317(4) के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में शामिल 8 आरोपियों में 6 कैशियर बताए गए हैं। हालांकि, इस कार्रवाई में फिलहाल किसी बड़े पदाधिकारी या ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य का नाम शामिल नहीं है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विशेष जांच दल (SIT) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इधर, इस पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ा रुख अपनाया है। अयोध्या में आज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें VHP के पांच वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मामले पर विस्तृत चर्चा की गई और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगे की जांच और साक्ष्यों के आधार पर इस प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·