Latest News Lifestyle
यमुना बाजार में बुलडोजर एक्शन शुरू, 300 से अधिक घरों पर कार्रवाई

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के यमुना बाजार क्षेत्र में गुरुवार सुबह से अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा ओ-ज़ोन क्षेत्र में चिन्हित 300 से अधिक मकानों को हटाने की प्रक्रिया जारी है।

कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को पहले ही वैकल्पिक शेल्टर होम में जाने की सलाह दी थी।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद की जा रही है। पिछले महीने डीडीए और जिला प्रशासन ने संबंधित निवासियों को नोटिस जारी कर क्षेत्र खाली करने के निर्देश दिए थे। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद अब यमुना किनारे स्थित घरों को हटाने का अभियान शुरू किया गया है।

डीडीए का कहना है कि यह कार्रवाई यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अवैध निर्माण हटाने की व्यापक योजना का हिस्सा है। प्रशासन का तर्क है कि बाढ़ के दौरान इन इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना रहता है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 8 मई को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, 2005 के तहत यमुना के बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर संभावित खतरे को देखते हुए क्षेत्र खाली करने को कहा था।

फिलहाल इलाके में तोड़फोड़ का कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·