Latest News Lifestyle
पति के प्रेम संबंध का विरोध बना मौत की वजह, महिला की हत्या में चार गिरफ्तार

रांची में गुपचुप (गोलगप्पा) बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाली एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग, ईर्ष्या और सुनियोजित साजिश थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कुछ दिन पहले तुपुदाना क्षेत्र के सिरी सोहराय पहाड़ के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान मृतका की पहचान अरगोड़ा क्षेत्र निवासी रेखा देवी (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई, जो गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

पुलिस के अनुसार, रेखा देवी के पति और पड़ोस में रहने वाली संध्या कुमारी उरांव के बीच कथित प्रेम संबंध थे। रेखा देवी इस संबंध का विरोध करती थीं, जिससे नाराज होकर संध्या ने अपने भाई और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

आरोप है कि 19 जून को रेखा देवी का अपहरण कर उन्हें सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सिरी सोहराय पहाड़ के पास फेंक दिया गया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·