Latest News Lifestyle
कोलकाता गोदाम हादसे में पांच मौतों की आशंका, राहत कार्य जारी

पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई मजदूर अब भी मलबे में फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

यह घटना ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित निर्माणाधीन गोदाम में दोपहर करीब 12 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस का कहना है कि हादसे के समय बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 60 मजदूर मलबे में दब गए थे। अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), सिविल डिफेंस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य में सेना के अधिकारियों को भी लगाया गया है।

मलबा हटाने के लिए क्रेन और भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है।

राज्य सरकार ने लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·